नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। देश की थोक महंगाई दर अब भी नकारात्मक दायरे में है, हालांकि यह थोड़ा बढ़कर मई में नकारात्मक 2.36 फीसदी रही, जो अप्रैल में नकारात्मक 2.65 थी। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली।
थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर मापी जाने वाली महंगाई दर मई 2014 में 6.18 फीसदी थी।
आलोच्य अवधि में खाद्य महंगाई दर 3.8 फीसदी रही। इस दौरान दाल 22.8 फीसदी और प्याज 20.41 फीसदी महंगा हुए। आलू हालांकि इस दौरान 51.95 फीसदी सस्ता हो गया।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, ईंधन इस दौरान 10.41 फीसदी सस्ता हो गया और विनिर्मित वस्तुओं की कीमत 0.64 फीसदी घट गई।
dharmpath.com dharmpath