‘आई एम मिस्टर मदर’ ने आमिर से मांगा सहयोग

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान ने सच्ची घटनाओं पर आधारित शो ‘सत्यमेव जयते’ के जरिए समाज को जागरूक बनाने का काम किया है। आगामी फिल्म ‘आई एम मिस्टर मदर’ के निर्देशक आई.ए. सिद्दीकी और इसके मुख्य अभिनेता गेब्रियल वत्स ने अब उन्हें गर्भावस्था के दौरान होने वाली मौतों के मुद्दे को उठाने के लिए एक पत्र लिखा है।

‘आई एम मिस्टर मदर’ का मूल मुद्दा गर्भावस्था के दौरान होने वाली मौतें हैं।

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ को लिखे गए पत्र में कहा गया, “सर, आपने अपने मशहूर टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ सहित तमाम तरीकों से कन्या भ्रूणहत्या और महिलाओं पर हिंसा जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाने के प्रति समर्पण दिखाया है। इसी तरह मेरी फिल्म भी एक नन्हीं जान को जन्म देने से जुड़ी दिक्कतों और महत्व को दर्शाती है। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं की मौत हो जाती है। मेरी फिल्म इस स्थिति को बयां करती है और इन मौतों के विषय में एक संदेश देती है।”

सिद्दीकी चाहते हैं कि आमिर न केवल इस विषय का समर्थन करें, बल्कि इस फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा करें। फिल्म जुलाई में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493