बेंगलुरू, 15 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि बेंगलुरू में रविवार को 9.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और सोमवार को भी बारिश और गरज के साथ बौछार के आसार हैं।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को बेंगलुरू का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath