मलेशिया के प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी ने सांसद पर मुकदमा किया

कुआलालंपुर, 15 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक और उनकी पत्नी रोसमा मंसूर ने एक सांसद पर मुकदमा किया है। सोमवार को जारी मीडिया रपटों से मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में कथित रूप से उन्हें बदनाम किया है।

‘द मलेशियन स्टार’ की रपट के मुताबिक, अभियोगी पक्ष के वकील मोहम्मद हफारिजम हारून ने कहा कि इस मुकदमे की एक प्रति सोमवार को सांसद नगा कोर मिंग को सौंप दी जाएगी।

मुकदमा पिछले सप्ताह दायर किया गया था। नगा पर आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। अपमानजनक शब्दों के साथ 29 मार्च को पोस्ट की गई इस तस्वीर में विभिन्न कैबिनेट मंत्री और उच्च अधिकारी चीन के होटल में साथ नजर आ रहे हैं। नगा, डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) से सांसद हैं।

अपमानजनक शब्दों में उन्होंने कहा कि मलेशिया सरकार का नेतृत्व करने के लिए नजीब उपयुक्त नहीं हैं और वे अपने दायित्व अपनी पत्नी को सौंप देते हैं।

इस मुकदमे की सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493