नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ अरोड़ा आगामी धारावाहिक ‘कृष्ण कन्हैया’ में आधुनिक भगवान कृष्ण की भूमिका निभाएंगे। वह कहते हैं कि नटखट कृष्ण अन्य भगवान से अलग हैं, क्योंकि उनका जीवन एक आम आदमी के जीवन जैसा दिखता है।
धारावाहिक सब टीवी पर प्रसारित होगा। सिद्धार्थ ने पिछले सप्ताह यहां लाल किले में इसके प्रारंभिक दृश्यों की शूटिंग की थी। उनका कहना है कि जब उन्होंने भगवान कृष्ण के बारे में कहानियां पढ़ी तो वे उन्हें अन्य देवताओं से बहुत अलग लगे।
सिद्धार्थ ने कहा, “वह सबसे नटखट थे। वह रूमानी थे। उन्होंने वे सब काम किए, जो एक आम आदमी करता है, जिसकी हम संभवत: अपने भगवान से उम्मीद नहीं करेंगे। हमें ये सब चीजें अन्य देवताओं के जीवन में नहीं दिखतीं। उन्होंने वैसी ही चीजें की, जैसी हम आज करते हैं।”
‘कृष्ण कन्हैया’ जून के अंत में प्रसारित होगा, यह धारावाहिक ‘पीटरसन हिल’ की जगह लेगा।
dharmpath.com dharmpath