बेंगलुरू एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

बेंगलुरू, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरू एक्सप्रेस रविवार आधी रात को पटरी पर पड़े एक शिलाखण्ड से टकराने के कारण पटरी से उतर गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि कारवा/कन्नूर-बेंगलुरू एक्सप्रेस ने पटरी पर पड़े शिलाखण्ड को टक्कर मार दी, जिससे यह पटरी से उतर गई, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह घटना रेलगाड़ी के मंगलुरू से निकलने के बाद दोनिगाल के करीब रविवार आधी रात के बाद 2.30 बजे हुई।

रेल अधिकारियों ने फंसे हुए यात्रियों के लिए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की 26 बसें भेजीं। अब रेल पटरी दुरुस्त कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493