तोमर की पुलिस हिरासत 4 दिन बढ़ी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की पुलिस हिरासत अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। तोमर को दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार किया है।

महानगर दंडाधिकारी प्रीति परेवा ने दिल्ली पुलिस को 19 जून तक तोमर से पूछताछ करने की अनुमति दी है।

दिल्ली पुलिस ने तोमर को फर्जी डिग्री के मामले में बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद तोमर ने अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493