एमसीए चुनाव में पाटील देंगे पवार को चुनौती

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के मौजूदा अध्यक्ष शरद पवार को बुधवार को एमसीए के शीर्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में विजय पाटील से चुनौती मिलेगी।

विजय पाटील एमसीए के उपाध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल इसी चुनाव के साथ समाप्त हो रहा है। हर दो साल में होने वाले एमसीए चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए यही दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

पवार को बाल महादलकर गुट का समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर, डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष पाटील को शिवसेना का समर्थन है।

गौरतलब है कि पवार पिछले 12 सालों से एमसीए के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का समर्थन हालांकि पाटील को मिलने के कारण इस बार पवार के लिए चुनाव जीतना मुश्किल माना जा रहा है।

एमसीए में उपलब्ध उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर, पूर्व कोच लालचंद राजपूत, प्रशासक आशीष शेखर, संजय पाटील, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एबे कुरुविला, राहुल शेवाले, प्रताप सरनैक और रामदास आठवले के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संयुक्त सचिव पद के लिए पी. वी. शेट्टी, रवि सावंत, लालचंद राजपूत, उन्मेश खानविलकर, संजय पाटील और एबे कुरुविला मैदान में हैं।

कोषाध्यक्ष पद के लिए नितिन दलाल, मयंक खांडवाला और राजपूत मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493