बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही धूप निकली है। पुरवा हवा चलने के कारण लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आर.के. गिरी ने बताया, “राज्य के पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान मानसून की बारिश होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी।”

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, गया का 27.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री, गया का 38.1 डिग्री और पूर्णिया का 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493