‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ पहली कड़ी जितनी मजेदार : विवेक

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की शूटिंग फिल्म ‘मस्ती’ की शूटिंग जितनी मजेदार है।

विवेक इन दिनों निर्देशक इंद्र कुमार की मस्ती फिल्म श्रृंखला की तीसरी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि ‘गेट्र ग्रैंड मस्ती’ में मस्ती ज्यादा है और अश्लीलता कम।

विवेक ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक इंद्र कुमार ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं, ताकि यह मूल फिल्म ‘मस्ती’ जितनी ही मजेदार हो। इस फिल्म में मस्ती ज्यादा होगी और अश्लीलता कम। यह मजेदार और साफ-सुथरी फिल्म होगी।”

फिल्म के सेट पर सहकलाकारों के साथ मजे कर रहे विवेक ने कहा कि फिल्म में बदमाशियां और शरारत होगी, क्योंकि यही फिल्म का असली मजा है, लेकिन यह साफ-सुथरी होगी।

‘गेट्र ग्रैंड मस्ती’ में विवेक, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी है। निधि सुबैया की जोड़ी रितेश के साथ है, जबकि सोनाली राउत एक खास गाना कर रही हैं।

फिल्म निर्माता एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्च र्स और अशोक ठकारिया हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493