विनिपेग (कनाडा), 16 जून (आईएएनएस)। जर्मनी और नार्वे की टीमें कनाडा में जारी महिला फुटबाल विश्व कप के दूसरे चरण में पहुंच गई हैं।
दोनो ही टीमें सोमवार को खेले गए अपने-अपने मैच जीतकर ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहीं। जर्मनी ने जहां थाईलैंड को 4-0 से हराया वहीं नार्वे ने आइवरी कोस्ट को 3-1 से पराजित किया।
जर्मनी ने ग्रुप स्तर पर तीन में से दो मैच जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा। उसने कुल 15 गोल किए और एक गोल खाया। वह ग्रुप में पहले स्थान पर रहा।
दूसरी ओर, नार्वे ने भी सात अंक जुटाए लेकिन वह गोल अंतर के लिहाज से दूसरे स्थान पर रहा।
अब तक जर्मनी और नार्वे ही प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना सकी हैं। बुधवार को इस और दूसरे ग्रुप के अंतिम चरण के मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में अंतिम-16 दौर में पहुंचने वाली बाकी की टीमों के नाम बुधवार को ही तय हो सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath