उप्र : बदजुबानी करने वाला थानेदार लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बदजुबानी से हाल ही में चर्चा में आए हरियावा थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर विद्यासागर सिंह को हरियावा की कमान सौंपी है।

गुप्ता ने एक स्थानीय पत्रकार से मोबाइल पर बातचीत के दौरान अभद्रता की थी। इससे पत्रकारों में आक्रोश था। पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारीमिला था। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

एसपी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है और तीन नए चेहरों को मौका दिया है। उन्होंने पचदेवरा थानाध्यक्ष अलताफ अंसारी को अरवल का थानाध्यक्ष बनाया है और पचदेवरा की कमान सीएल सरोज को सौंपी है।

पुलिस कप्तान ने सुरसा में तैनात रहे थानाध्यक्ष नीरज वालिया को डीसीआरबी में तैनाती दी है, जबकि मदन गुप्ता को सुरसा का थानाध्यक्ष बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493