हरियाणा के मंत्री बोले, योग का विरोध करने वाले धोखेबाज

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जो भी लोग योग का विरोध कर रहे हैं वे धोखेबाज हैं और इस तरह के धोखेबाजों का मुंह बंद कर देना चाहिए।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विज ने ट्वीट कर कहा, “योग एक प्राचीन ज्ञान है जिसके लिए भारत को पूरे विश्व में पहचाना जाता है। उनका मुंह बंद कर देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “योग का मतलब है एकजुटता। वे लोग जो इसे विभाजित करना चाहते हैं, वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”

विज का यह ट्वीट उस विवाद को लेकर सामने आया है, जिसमें कुछ धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने भाजपा पर योग के माध्यम से हिंदुत्व को बढ़ावा देना का आरोप लगा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493