अमित शाह 7 जुलाई को जाएंगे बंगाल

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात जुलाई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य देश के पूर्वी राज्यों में पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देना है।

राज्य की भाजपा इकाई के प्रमुख राहुल सिन्हा ने कहा, “शाह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल के साथ सात जुलाई को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वे यहां पश्चिम बंगाल, असम, उड़िशा और झारखंड में पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए आएंगे।”

अमित शाह, राहुल सिन्हा और राम लाल पार्टी के चारों राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ ‘महासंपर्क अभियान’ के बारे में बातचीत करेंगे। महासंपर्क अभियान पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजूबत बनाने के लिए लांच किया गया है।

सिन्हा ने यह भी विश्वास जताया कि जल्द ही पार्टी के राज्य में एक करोड़ सदस्य बन जाएंगे।

सिन्हा ने कहा, “बंगाल में हमारा लक्ष्य एक करोड़ सदस्य बनाने का है और हमें पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। राज्य में पहले ही सदस्यों की संख्या 65 लाख पहुंच गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493