डैड संग काम करना मेरी खुशकिस्मती होगी : श्रुति

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन ने अभी अपने अभिनेता पिता कमल हासन के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन वह कहती हैं कि ऐसा करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

श्रुति ने कहा, “आशा है कि हम भविष्य में साथ में फिल्म कर सकते हैं। लेकिन यह हम दोनों के लिहाज से अच्छा होनी चाहिए। मेरे लिए अपने पिता के साथ काम करना सौभाग्य की बात होगी।”

बाप-बेटी ने अभी साथ में काम नहीं किया है, लेकिन श्रुति ने पिता की ‘हे राम’ में अतिथि भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह जब बच्ची थीं, तो पिता की चर्चित फिल्म ‘चाची 420’ में गाना भी गाया था।

श्रुति की पिछली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। उन्होंने आगामी ‘यारा’ फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जिसमें उनके साथ विद्युत जामवाल और अमित साध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493