जमुई, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में जमुई जिले के परासी गांव से पुलिस ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परासी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान देवनारायण यादव, गोपाल राउत, भरत राउत और रवीन्द्र राउत के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से नक्सली पर्चा, अवैध पैसे वसूली की रसीद तथा कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से उनकी और उनके साथियों की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath