राहुल दिल्ली में सफाईकर्मियों से मिले

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफाईकर्मियों से मिले, जो अपने वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें पूरी कराई जाएंगीं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों से राहुल ने कहा, “हम आपकी मांगें पूरी कराएंगे। यह सफाईकर्मियों के लिए केवल भाषण नहीं है, बल्कि इस देश के कमजोर, गरीब तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया जाने वाला आश्वासन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493