रेड स्टील से गुरुवार को जुड़ेंगे कैलिस

कैस्ट्रीज (सेंट लूसिया), 17 जून (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के इस सत्र में त्रिनिदाद एवं टोबैगो रेड स्टील की ओर से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस गुरुवार को टीम से जुड़ जाएंगे। टीम के प्रबंधक कोलिन बोर्डे ने यह जानकारी दी।

रेड स्टील को सीपीएल में अपना पहला मैच रविवार को सेंट लूसिया जोउक्स के खिलाफ खेलना है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, बोर्डे ने कहा कि अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे दक्षिण अफ्रीका के जोहान बोथा तथा कैमरन डेलपोर्ट सहित पकिस्तान के कमरान अकमल भी रेड स्टील टीम का हिस्सा होंगे।

रेड स्टील ने 20 जून से 26 जुलाई के बीच होने वाले सीपीएल के तीसरे संस्करण के लिए पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सीपीएल के पहले संस्करण से रेड स्टील के साथ जुड़े रहे बोर्ड का मानना है कि इस बार टीम बेहद संतुलित है और खिताब जीतने में कामयाब होगी।

सीपएल के तीसरे संस्करण की शुरुआत शनिवार को मौजूदा चैम्पियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स और उपविजेता गयाना अमेजन वारियर्स के बीच मैच से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493