रायपुर, 17 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को रूस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रायपुर, 17 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को रूस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
माओवाद ऑपरेशन एंड ब्यूरो ऑफ पुलिस रिजर्व एंड डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य और एआईजी, देवनारायण के अनुसार, पुलिस महकमे के जवानों को रूस, अमेरिका और आस्ट्रेलिया पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए तीनों देशों में लिए जाने वाले प्रशिक्षण को आधार बनाकर नया प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया जाएगा। पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का अध्ययन करने के लिए बोर्ड के सदस्यों को विदेश भेजा जाएगा। बाद में इनके सुझाव और अध्ययन रपट के आधार पर देशभर में पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में फेरबदल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित छग में अभी भी अंग्रेजों के जमाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू है।
देवनारायण ने बताया कि अपराध के नए स्वरूप को देखते हुए अब नई तकनीक से प्रशिक्षण की जरूरत महसूस की जा रही है। अपराधी अब हाईटेक हो गए हैं, साथ ही अब साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
देवनारायण के अनुसार, छग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रूस, अमेरिका और आस्ट्रेलिया पुलिस के प्रशिक्षण मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण में बदलाव के लिए ‘ब्यूरो ऑफ पुलिस रिजर्व एंड डेवलपमेंट बोर्ड’ का गठन किया गया है। केंद्र सरकार ने भी देश के सभी प्रदेशों से सुझाव मांगे हैं।
dharmpath.com dharmpath