गौतम गुलाटी रियलिटी शो के अतिथि निर्णायक

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के विजेता टेलीविजन अभिनेता गौतम गुलाटी आगे टीवी शो ‘एमटीवी इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में अतिथि निर्णायक होंगे।

यह शो लोकप्रिय अमेरिकी शो ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ पर आधारित है। इसमें देशभर से प्रतिभागी खिताब के लिए एक-दूसरे को टक्कर देंगे।

मॉडल-अभिनेत्री लीजा हेडन और मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी इसके सह-निर्णायक होंगे।

गौतम ने एक बयान में कहा, “एक प्रतिभागी के रूप में एक रियलिटी शो का हिस्सा रहने के बाद ‘एमटीवी इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ का निर्णायक बनकर अच्छा लग रहा है। यह अनुभव आनंदित करने वाला है। ढेरों दिलकश और प्रतिभाशाली मॉडल को जज करना यकीनन एक मुश्किल काम है, लेकिन यह एक अच्छा अनुभव होगा। इसके अलावा लीजा और रतनानी के साथ काम करके सीखने को मिलेगा।”

‘एमटीवी इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ 19 जुलाई से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493