मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की परिभाषा बदली : राजदूत

वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत के त्वरित बदलाव की और उद्देश्यपूर्ण कूटनीति की बुनियाद रखी, जिसके कारण अमेरिका के साथ भारत के संबंधों की नई परिभाषा सामने आई। यह बात अमेरिका में भारतीय राजदूत अरुण कुमार सिंह ने कही।

वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत के त्वरित बदलाव की और उद्देश्यपूर्ण कूटनीति की बुनियाद रखी, जिसके कारण अमेरिका के साथ भारत के संबंधों की नई परिभाषा सामने आई। यह बात अमेरिका में भारतीय राजदूत अरुण कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने मंगलवार को न्यूयार्क में एशिया सोशायटी को संबोधित करते हुए कहा, “हम जहां भारत की नई सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, वहीं व्यवसाय की दिशा में हो रहे बदलाव तथा आशावाद के रूप में इसे देखना कठिन नहीं है।”

सिंह ने ‘इंडिया अंडर मोदी : वन ईयर इन’ विषय पर चर्चा के दौरान कहा, “बेशक अभी काफी कुछ आना बाकी है और मुझे भरोसा है कि हर गुजरते साल के साथ हम नई प्रगति करेंगे।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल अमेरिका के साथ हमारे संबंधों में बदलाव हुआ है।”

सिंह ने कहा, “अमेरिका ने इस लक्ष्य को समझते हुए कि हमारी सरकार देश में सुधार को तैयार है, और इसलिए अमेरिका ने भारत के साथ समझौता करने की जल्दबाजी दिखाई, इसके परिणामस्वरूप हमारे संबंध का भाव नई प्राप्त ऊर्जा और आशावाद में दिखना शुरू हुआ है।”

उन्होंने कहा कि मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच बेहतर निजी संबंधों ने हमारे संबंधों को मजबूत राजनीतिक आधार दिया है।

ओबामा अपने कार्यकाल में भारत का दो बार दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, वहीं मोदी की पिछले सितंबर में अमेरिका यात्रा ने हमारे संबंधों से जुड़े कई हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय आदान-प्रदान का मौका दिलाया।

सिंह ने कहा कि मोदी ने उद्यमों और उच्चस्तरीय भारतीय समुदाय को पूरी भूमिका देकर अमेरिका के साथ हमारे संबंधों में विस्तार दिया है।

उन्होंने कहा, “पिछले चार महीने में अमेरिका के साथ दो शिखर बैठकों में सरकार ने परमाणु जवाबदेही, रक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करने, आíथक सहयोग पर अमेरिका के साथ मतभेद दूर करने और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट तथा जलवायु परिवर्तन की दिशा में व्यावहारिक राह तलाशने पर ध्यान दिया।”

सिंह ने कहा, “कुछ मजबूत पहल की गई और दो शिखर सम्मेलनों ने नए मील के पत्थर तैयार किए, नई उम्मीदें और नया उत्साह पैदा किए। हमारे नेताओं के दृष्टिकोण लागू करने में अच्छी प्रगति हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493