टेबल टेनिस : भारत ने जीते 2 स्वर्ण पदक

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुए दक्षिण एशियाई जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पहले दिन जूनियर बालिकाओं और कैडेट बालकों केटीम स्पर्धा वर्ग के दोनों पदक भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किए।

भारतीय जूनियर बालकों ने तीन, जबकि कैडेट बालिकाओं ने दो जीत हासिल की और स्वर्ण पदक पक्का कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों को दोनों वर्गों में गुरुवार को दो और मैच खेलने हैं लेकिन यह अब केवल एक औपचारिकता मात्र है।

कैडेट बालक वर्ग में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका और नेपाल को हराया, जबकि पाकिस्तान के द्वारा कैडेट टीम नहीं उतार पाने के कारण मेजबान टीम को वाकओवर मिला।

श्रीलंका ने इस वर्ग में नेपाल को 3-0 से हराकर और पाकिस्तान के खिलाफ वाकओवर हासिल कर रजत पदक जीता।

जूनियर बालिका वर्ग में भी श्रीलंका रजत पदक जीतने में कामयाब रहा। नेपाल और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493