निलंबन के बाद एएफसी के महासचिव का इस्तीफा

कुआलालंपुर, 17 जून (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के महासचिव एलेक्स सूसे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूसे को वर्ष-2012 के भ्रष्टाचार के एक मामले से संबंधित जांच के दौरान अहम दस्तावेज छुपाने और उसमें छेड़छाड़ करने के आरोप में 13 मई को निलंबित कर दिया गया था।

हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि सूसे ने वर्ष-2012 के एएफसी के अंदरूनी लेखा-परीक्षण से संबंधित कुछ अहम दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। एएफसी के तात्कालिक अध्यक्ष मोहम्मद हमाम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोंपों के संबंध में इन दस्तावेजों की जांच की जा रही थी।

फीफा ने पहले ही हमाम पर आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है।

एएफसी द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “एएफसी एशियाई फुटबाल को करीब 20 साल तक अपनी सेवा देने के लिए सूसे का धन्यवाद करता है और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है।”

एएफसी के अनुसार, उप महासचिव विंडसर जॉन नई नियुक्ति होने तक सूसे का कार्यभार संभालेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493