खरीफ फसल के लिए एमएसपी मंजूर

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को वर्तमान खरीफ सत्र की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी।

एमएसपी कृषि लागत एवं मूल्य (सीएसीपी) की सिफारिश पर आधारित होता है और इसमें उत्पादन लागत, भारतीय अर्थव्यवस्था में मांग और पूर्ति की स्थिति, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मूल्य तथा अन्य पहलुओं का भी ध्यान रखा जाता है।

दलहन की भारी किल्लत को देखते हुए मंत्रिमंडल ने सीएसीपी की सिफारिश के अलावा प्रति कुंटल दलहन पर 200 रुपये बोनस देने का फैसला किया।

सीसीईए के बयान में कहा गया है, “इससे किसानों को दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए जोत और निवेश बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।”

सामान्य किस्म की धान के लिए एमएसपी प्रति कुंटल 1,410 रुपये और मूंग और तूर के लिए क्रमश: 4,850 रुपये तथा 4,525 रुपये प्रति कुंटल तय किया गया है।

ज्वार की दो किस्मों के लिए कीमत क्रमश: 1,570 रुपये और 1,590 रुपये तय की गई है, जबकि कपास की दो श्रेणियों के लिए यह 3,800 रुपये और 4,100 रुपये तय की गई है।

एमएसपी के तहत केंद्र सरकार किसानों से तय कीमत पर उत्पाद खरीदती है, ताकि किसान औने पौने भाव बिकवाली न करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493