भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य िंहस्सों में गुरुवार को मौसम साफ है, हालांकि वातावरण में उमस है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य के होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। राज्य में गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.7 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath