विडाल ने शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर माफी मांगी

सैंटियागो, 18 जून (आईएएनएस)। चिली के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अर्तुरो विडाल ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

विडाल ने शराब के नशे में अपनी कार कहीं भिड़ा दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। साथ में उनकी पत्नी भी थीं।

विडाल ने कहा, “मैं कैसिनो गया। मैंने थोड़ी शराब पी। मेरी गाड़ी टकरा गई। मैंने अपनी पत्नी और कई अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाला। मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं।”

इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले विडाल को पुलिस ने बुधवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर हिरासत में लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493