वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। एक अग्रणी भारतीय समुदायिक संगठन शनिवार को स्टैमफोर्ड में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारतीय अमेरिकी समुदाय के पांच सर्वोत्कृष्ट विजेताओं के साथ-साथ एक अमेरिकी सीनेटर को ‘फ्रेंड ऑफ इंडिया’ पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। एक अग्रणी भारतीय समुदायिक संगठन शनिवार को स्टैमफोर्ड में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारतीय अमेरिकी समुदाय के पांच सर्वोत्कृष्ट विजेताओं के साथ-साथ एक अमेरिकी सीनेटर को ‘फ्रेंड ऑफ इंडिया’ पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन (जीओपीआईओ) की कनेक्टिकट इकाई ने यहां से सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सदस्य रिचर्ड ब्लूमेंथल को ‘फ्रेंड ऑफ इंडिया’ यानी ‘भारत के मित्र’ पुरस्कार के लिए चुना है।
ब्लूमेंथल ने सशस्त्र सेनाओं, व्यवसाय, न्यायपालिका, महत्वपूर्ण मामलों और विज्ञान एवं परिवहन सहित कई महत्वपूर्ण सीनेट समितियों के लिए काम किया है।
जीओपीआईओ ने कहा, “रक्षा, व्यवसाय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अमेरिका-भारत के बढ़ रहे सहयोग के साथ सीनेटर ब्लूमेंथल ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने में मदद की है।”
इस समारोह में जिन पांच भारतीय अमेरिकी नागरिकों को व्यवसाय एवं सामुदायिक सेवा में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा, उनमें प्रोफेसर अखिल रीड अमर, डॉ. विनोद श्रीहरि, निशा अरोड़ा, डॉ. जॉर्ज जोसेफ और मोह शर्मा शामिल हैं।
येल विश्वविद्यालय में कानून एवं राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर अमर को आर्ट्स एंड लेटर्स में योगदान और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वह अमेरिकी अकादमी के कला एवं विज्ञान के सदस्य हैं और उन्हें 2008 में शिक्षण क्षेत्र में येल के सर्वोच्च पुरस्कार डेवेन मेडल से नवाजा जा चुका है।
येल संकाय सदस्य और येल के मनोरोग रेजिडेंसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के सहायक निदेशक श्रीहरि को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उनके नैदानिक कार्य और अनुसंधान लोगों में सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक बीमारियों पर केंद्रित हैं।
ग्रीनविच के भारतीय समुदायिक केंद्र (आईसीसी) के सह संस्थापक अरोड़ा को भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं सामुदायिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आईसीसी लोअर फेयरफील्ड और वेस्टचेस्टर क्षेत्रों में भारतीय कलाओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देता है। इसके कार्यक्रमों में दृश्य एवं प्रदर्शन कला, पाक कला आदि शामिल हैं।
येल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्र अध्ययन के लिए व्हाइटनी एवं बेट्टी मैकमिलन केंद्र के उपनिदेशक जोसेफ को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और भारत को अमेरिका से जोड़ने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
जीओपीआईओ कनेक्टिकट प्रेसीजेंड यंग एचीवर पुरस्कार के लिए मोह शर्मा को चुना गया है, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में डेमक्रेटिक कॉकस के नीति सलाहकार के रूप में सेवा दी है।
इससे पहले मोह ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक संस्थानों के लिए काम किया है। उन्होंने विभिन्न गैर लाभकारी एवं पैरवी समूहों को भी अपनी सेवाएं दी हैं।
dharmpath.com dharmpath