माइक्रोमैक्स ने दुनिया का सबसे पतला फोन लांच किया

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने गुरुवार को यहां एक स्मार्टफोन कैनवास सिल्वर-5 पेश किया। कंपनी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोन है।

फोन का वजन 97 ग्राम और मोटाई 5.1 मिलीमीटर है।

फोन अभी काले और सुनहरे सिर्फ दो रंगों में पेश किया गया है।

फोन में एयरटेल डबल डाटा पैकेज दिया गया है और इसमें डीडीआर3 रैम तथा 2,000 एमएएच बैटरी का प्रयोग किया गया है।

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में मैक्रोमैक्स के पास 18 फीसदी हिस्सेदारी है और सैमसंग की 22 फीसदी हिस्सेदारी के बाद यह दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493