मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। लेखक-फिल्मकार मिलाप जावेरी को निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘मुंबई सागा’ के शुरू होने का इंतजार है।
मिलाप ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “मैंने जितनी भी फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं, उनमें से सबसे ज्यादा इंतजार मुझे ‘मुंबई सागा’ के शुरू होने का है। मेरे गुरु संजय गुप्ता हमेशा मुझे श्रेष्ठ काम का मौका देते हैं।”
मिलाप अब तक ‘मस्ती’ फिल्म श्रृंखला की पहली दो फिल्मों, ‘एक विलेन’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं।
फिल्म ‘मुंबई सागा’ में विवेक ओबरॉय, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी, जॉन अब्राहम और हुमा कुरैशी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath