स्पेन को 2-1 से हराकर कोरिया अंतिम-16 में पहुंचा

ओट्टावा (कनाडा), 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को स्पेन को 2-1 से हराते हुए फीफा महिला विश्व कप के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।

स्पेन मैच के पहले हाफ में हावी रहा। उसके लिए 29वें मिनट में वेरोनिका बॉक्वेटे ने मैच का पहला गोल किया।

मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। स्पेन को आगे जाने की उम्मीद थी लेकिन दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने चे सोयुन ने बराबरी का गोल करते हुए उसे निराश कर दिया।

इसके बाद कोरिया के लिए किम सूयुन ने गोल करते उसे 2-1 से आगे कर दिया। इस गोल ने स्पेन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस जीत के साथ दक्षिण कोरिया ने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब 21 जून को होने वाले अंतिम-16 दौर के मुकाबले में कोरिया का सामना फ्रांस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493