डेनमार्क में संसदीय चुनाव के लिए मतदान

कोपेनहेगन, 18 जून (आईएएनएस)। डेनमार्क में गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, जिसमें 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ। मतदाता डेनमार्क की एकसदनीय संसद ‘फोकेंटिंग’ के 179 सदस्यों का चुनाव करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री हेले थॉर्निग श्मिड नीत मध्यमार्गी वामपंथी सोशल डेमोक्रेट पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री लार्स लोके रासमुसेन नीत मध्यमार्गी दक्षिणपंथी विपक्षी पार्टी वेंत्रे के बीच मुख्य मुकाबला है।

इधर, मंगलवार को कराए गए सर्वेक्षण में सोशल डेमोक्रेट्स और उनकी चार सहयोगी पार्टियों को 50.1 फीसदी तथा रासमुसेन नीत गठबंधन को 49.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493