सोना तस्करी मामला : कर्नाटक जाएगा जांच दल

पणजी,18 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के भटकल गांव से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों की एक सप्ताह के भीतर दुबई से सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के मामले की जांच के लिए गोवा सीमा शुल्क के अधिकारियों का एक दल इस गांव का दौरा कर सकता है। गुरुवार को एक अधिकारी ने यहां मामले की जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर दुबई से अपने साथ पांच करोड़ रुपये का सोना ला रहे थे, तभी डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने रोक लिया था।

यहां सीमा शुल्क मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आयुक्त के. अंपाजकन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग तो महज संवाहक हैं, जबकि इस रैकेट का मास्टरमाइंड अभी भी खुला घूम रहा है।

अंपाजकन ने कहा, “हमें यह देखना होगा कि दो लोग एक ही हफ्ते में दुबई से गोवा सोने की तस्करी कर रहे थे, और दोनों ही भटकल के रहने वाले हैं।”

अंपाजकन ने कहा, “दोनों ही मामलों में गिरफ्तार किए गए लोग तो मजह संवाहक हैं। हमें इसके सरगना को गिरफ्तार करना है।”

उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को दुबई में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोना दिया था।

बुधवार को भटकल की रहने वाली महिला शाहीन हुसैन को सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया था। वह अपने साथ 9.4 किलोग्राम सोना तस्करी कर ला रहीं थी, जिसकी कुल कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी।

अंपाजकन ने कहा, “सोना शरीर की जांच के वक्त बरामद किया गया।”

वहीं गोवा के डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 11 जून को भटकल के ही एक अन्य निवासी को भी सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से जब्त सोने की कीमत 2.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493