सफारी पर सवार होकर इलाहाबाद में तैनात पुलिसकर्मी गाजीपुर जिला मुख्यालय पर किसी कार्य के लिए आ रहे थे। सफारी जौहरगंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टक्करा गई, जिससे उसमें सवार झांसी जनपद के निवासी रामप्रताप सिंह तथा इलाहाबाद निवासी राजेश सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सफारी में सवार सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर निवासी आलोक सिंह, झांसी के नीरज नामदेव व इलाहाबाद के आनंद सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath