चंडीगढ़, 19 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर योग को एक महान शिक्षक मानते हैं। वह स्वयं भी नियमित तौर पर योग करते हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें शांत और संतुलित होने में मदद मिलती है। बैठकों के लंबे दौर के दौरान वह श्वास संबंधी व्यायामों और अन्य योग आसन करने के लिए समय निकाल लेते हैं।

खट्टर ने आईएएनएस को यहां कहा, “योग एक महान शिक्षक है। यह शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को उम्दा रखने में मदद करता है। योग ने उन्हें जीवन में मजबूती प्रदान की है।
खट्टर (61) ने कहा, “यह एक उत्कृष्ट गुण है, जो आपको विपरीत परिस्थितियों, जीवन के उतार-चढ़ाव में भी शांत और शिष्ट रखना सीखाता है।”
सादा जीवन और उच्च विचार में दृढ़ता से विश्वास रखने वाले खट्टर हर सुबह योग करते हैं।
उन्होंने कहा, “योगा से मस्तिष्क को शांत रखने में मदद मिलती है।”
उन्होंने कहा कि यदि गहन विचार करेंगे तो पता चलेगा कि योग और गीता में कर्म के प्रवचन में काफी समानताएं हैं।
खट्टर ने कहा, “मुझे योग से शक्ति मिलती है। इससे मेरा शरीर दुरुस्त व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और यह शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है।”
उन्होंने कहा, “मैं बहुत कम सोता हूं। प्रणायाम और गहरा श्वास लेने से मुझे पूरे दिनभर की ऊर्जा मिल जाती है।”
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करनाल में एक राज्य स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खट्टर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इसके साथ ही इसमें लगभग 21,000 योगा प्रशिक्षु हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 व्यायाम शाला और स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, ताकि योगा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए इन केंद्रों पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगी।
dharmpath.com dharmpath