चेन्नई, 19 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता प्रकाश राज से बातचीत की जा रही है। यह रजनीकांत की 159वीं फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग अगस्त में मलेशिया में शुरू होगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “प्रकाश राज सर से बात की जा रही है। वह अपनी भूमिका के बारे में खासे इच्छुक हैं। इस बारे में आधिकारिक घोषणा सप्ताह भर में हो सकती है।”
प्रकाश ने रजनीकांत के साथ सिर्फ एक ही फिल्म ‘पदायाप्पा’ में काम किया है।
इस फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत करेंगे। फिल्म में रजनीकांत को एक उम्रदराज गैंगस्टर की भूमिका में देखा जा सकेगा।
फिल्म का निर्माण कलाईपुली एस.थानू कर रहे हैं, जबकि फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत होगा।
dharmpath.com dharmpath