संगीत निर्माता मंजीत राल अब फिल्म बनाएंगे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। ‘मेरे नाल तू विसल बजा’ और ‘पार्टी लाइक अ पंजाबी’ जैसे गानों के लिए मशहूर संगीत निर्माता मंजीत राल अब बतौर फिल्म निर्माता-निर्देशक हिंदी सिनेजगत का रुख कर रहे हैं।

वह कहते हैं कि वह रुपहले पर्दे पर एक संगीतपूर्ण फिल्म पेश करने के लिए दुनियाभर के संगीतकारों को एकजुट करेंगे।

मंजीत ने एक बयान में कहा, “मैं इसमें संगीत जगत की सभी चर्चित हस्तियों बादशाह, मीका, सुनिधि चौहान, विशाल-शेखर और विनय विरमानी को शामिल करूंगा।”

एक बयान में कहा गया कि यह फिल्म मंजीत की संगीत कंपनी ‘मंज म्यूजिक’ के तहत बनाई जाएगी। वह इस कंपनी को अपनी पत्नी निंदी कौर के साथ मिलकर चलाते हैं। फिल्म 2016 में रिलीज होनी है। यह ब्रिटेन और मियामी में फिल्माई जाएगी। इसमें भारतीय और विदेशी संगीत जगत की 15 प्रमुख हस्तियां नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493