मोदी ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल गांधी ने भी मोदी की शुभकामनाओं पर उनका आभार जताया।

मोदी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

राहुल ने मोदी की इन शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए आपको धन्यवाद।”

राहुल ने 45वें जन्मदिन पर बधाई देने वाले अन्य लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, “आप सभी को प्यार, स्नेह और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493