हॉकी इंडिया के साथ 2018 तक जुड़ा रहेगा स्टार स्पोटर्स

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) और भारतीय हॉकी टीमों के अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का सीधा प्रसारण 2018 तक स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

हॉकी इंडिया और स्टार स्पोर्ट्स के बीच शुक्रवार को अगले तीन साल तक प्रसारण सम्बंधी करार बढ़ाने को लेकर सहमति हुई। करार का नवीकरण 2016 से 2018 तक के लिए किया गया है।

हॉकी इंडिया और स्टार स्पोर्ट्स ने इस खेल को बढ़ावा देने के लिए 2012 में करार किया था। यह करार तीन साल के लिए हुआ था। इसके बाद जनवरी 2015 में स्टार स्पोर्ट्स अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का वैश्विक प्रसारणकर्ता बन गया।

स्टार और एफआईच का करार आठ साल के लिए हुआ है। एफआईएच और स्टार स्पोर्ट्स के करार के कारण हॉकी इंडिया को भी बल मिला और उसने स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपने करार को अगले तीन साल तक बढ़ाने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493