उप्र : हजयात्रियों को 31 जुलाई तक जमा करनी होगी आखिरी किस्त

फैसले के मुताबिक, ग्रीन श्रेणी का खर्च 2 लाख 14 हजार रुपये और अजीजिया का खर्च 1 लाख 81 हजार 250 रुपये है। इसमें दोनों श्रेणी के आजमीन-ए-हज पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये जमा कर चुके हैं। इसी तरह ग्रीन वाले 1 लाख 33 हजार रुपये और अजीजिया के हज यात्री 1 लाख 250 रुपये जमा करें।

कहा गया है कि हजयात्री पे स्लिप डाउनलोड कर बैंक में पैसा जमा कर दें। अंतिम किस्त जमा करने के बाद सेंट्रल हज कमेटी को रसीद जरूर भेज दें।

उल्लेखनीय है कि इस साल हज यात्रा 20 हजार रुपये महंगी हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493