पटना, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने के आसार जताए हैं।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, गया का 28.7 डिग्री और पूर्णिया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 39.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath