उप्र में उमस बढ़ी, 25 तक मानसून देगा दस्तक

लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में लखनऊ में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में मानसून दस्तक देगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 28.5 डिग्री, गोरखपुर का 27.2 डिग्री और इलाहाबाद का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493