श्रीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन से चार दिनों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। यहां बारिश शनिवार से शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “हमें राज्य में 21 जून से 24 जून तक गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ हल्की से सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।”
मौसम विभाग ने 24 जून के बाद राज्य में मौसम साफ होने और गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है।
इस दौरान, यहां शनिवार सुबह आंशिक रूप से धूप निकली। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “गुलमर्ग और पहलगाम में आज न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
लद्दाख क्षेत्र में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेह और करगिल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू क्षेत्र में शनिवार शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath