अखिलेश ने यूपी न्यूज पोर्टल, श्रवण यात्रा वेबसाइट लांच की

लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी 360 न्यूज पोर्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोशलिस्ट फैक्टर पत्रिका और समाजवादी श्रवण यात्रा की वेबसाइट भी लांच की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड के बारे में कहा कि इसकी पूरी जांच करवाएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।”

कार्यक्रम का आयोजन 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किया गया था।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार चुनाव में जनता से किए गए वादे पूरे कर रही है। इसलिए अब नया नारा दिया गया है कि पूरे होते वादे, नए इरादे।

21 जून को योग दिवस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि योग कोई नई बात नही है। इसे पहले भी लोग करते रहे हैं। अब मार्केटिंग और ब्रांडिंग का जमाना आ गया है। सब कुछ नए तरीके से करने की कोशिश हो रही है।

मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा, “कुछ दिन पहले ही लखनऊ में पंडित रविशंकर आये थे। उन्होंने मुझसे मुलाकात भी की थी। उन्होंने कर्मचारियों को योग करने की नसीहत दी थी, लेकिन तब यह बात मीडिया की सुर्खी नहीं बनी थी।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के इमरजेंसी वाले बयान पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि सबको सतर्क रहने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493