अपनी निजी जिंदगी से खुश हूं : पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उनका पारिवारिक जीवन बेहद अच्छा बीत रहा है। यह बात उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा कर रहे पत्रकारों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उनका पारिवारिक जीवन बेहद अच्छा बीत रहा है। यह बात उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा कर रहे पत्रकारों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

आईएएनएस सहित अन्य समाचार एजेंसियों के दर्जन भर पत्रकारों के साथ बातचीत में पुतिन ने कहा कि उनका उनकी पूर्व पत्नी और बेटियों के साथ अच्छे संबंध हैं, जो कभी-कभी अपनी छोटी-छोटी बातों से उन्हें आधी रात के बाद दो बजे तक जगा कर रखती हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मेरी भविष्य की कुछ योजनाएं हैं, लेकिन मैं ठीक हूं।”

पुतिन की पहली शादी से दो बेटियां -मारिया और एकातेरिना- हैं, लेकिन वे चर्चा से दूर रहती हैं। उन्होंने 2013 में अपनी पत्नी लियुदमिला को तलाक दे दिया था। हालांकि, वह उनके साथ कदाचित ही सार्वजनिक रूप से दिखे थे।

रूसी राष्ट्रपति का नाम जिमनास्ट एलिना काबायेवा के साथ जुड़ा, लेकिन न तो उन्होंने न ही राष्ट्रपति कार्यालय ने कभी इसकी पुष्टि की। विभिन्न रपटों के मुताबिक, वह काबायेवा से शादी कर सकते हैं।

अतीत में पुतिन ने अपनी संभावित शादी के सवाल पर नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी थी। पिछले साल इटली के सरदिनिया में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “मैं इस बात से अवगत हूं कि राजनीतिज्ञों पर हमेशा सबकी नजर रहती है, लेकिन इन मामलों में कुछ सीमाएं होनी चाहिए।”

हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई नाखुशी जाहिर नहीं की।

वह अपनी पूर्व पत्नी से 1980 में मिले थे, जो उनसे प्रभावित नहीं हुई थीं। लेकिन पुतिन अपने इरादे पर डटे रहे और दोनों ने 1983 में शादी की। उनकी पहली बेटी का जन्म 1985 में और दूसरी का 1986 में हुआ। कोई भी बेटी राजनीति में नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493