उत्तराखंड : बस खाई में गिरी, 22 की मौत

अल्मोड़ा, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही एक सरकारी बस शनिवार को दोपहर बाद अल्मोड़ा जनपद में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई।

अल्मोड़ा के थाना दनिया क्षेत्र में कांडानौला गांव के समीप धियाड़ी में अपराह्न् एक बजे पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही उत्तराखंड राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस अचानक अन्यत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में 22 लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने 14 लोगों की मरने की पुष्टि की है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493