मुकेश ने 11 करोड़ रुपये की मर्सिडीज खरीदी

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए सर्वाधिक परिष्कृत बख्तरबंद वाहन खरीदा है।

इस खरीददारी से अच्छी तरह परिचित सूत्रों के अनुसार, इस मर्सिडीज बेंज की मूल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। लेकिन सुरक्षा संबंधित गुणों और आयात शुल्क, पथकर और बीमा पर आए खर्च को मिलाकर यह 11 करोड़ रुपये से ऊपर हो जाता है।

सूत्र ने पुष्टि की कि वाहन का शनिवार को यहां पंजीकरण कराया गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह महंगी खरीददारी, मुकेश को मिली जेड श्रेणी की उच्च सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। मुकेश पिछले दो वर्षो से जेड श्रेणी वाली सुरक्षा सूची में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493