स्मृति ईरानी ने उप्र के 2 छात्रों की आईआईटी फीस माफ की

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के दो भाइयों का प्रवेश शुल्क माफ कर दिया जाएगा। इन दोनों छात्रों ने अच्छे अंकों से आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन उनके पास फीस भरने के लिए पैसे नहीं है।

ट्विटर पर एक महिला ने सरकार से इन बच्चों की मदद करने का आग्रह किया था, जिसके जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, “छात्रों के परिवार को सूचित कर दीजिए कि उनका प्रवेश शुल्क माफ कर दिया जाएगा और वे छात्रवृत्ति के पात्र होंगे जिससे उनकी ट्यूशन फीस, रहने-खाने आदि का खर्च चलता रहेगा।”

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 500 में स्थान लाने वाले राजू (18) और ब्रजेश (19) के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं, और उनके पास देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान में अपने बेटों को प्रवेश दिलाने के लिए एक लाख रुपये नहीं है।

दो बच्चों के पिता धर्मराज प्रतापगढ़ के रेहुआ-लालगंज के रहने वाले हैं। दोनों भाइयों ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। प्रवेश परीक्षा में राजू का स्थान 167वां आया है तो ब्रजेश का 410वां। पैसे की कमी के कारण दोनों छात्र दाखिला लेने में असमर्थ थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493