योग दिवस नए युग की शुरुआत का प्रतीक : मोदी

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 21 जून न केवल वार्षिक योग दिवस के प्रारंभ का यादगार दिन है, बल्कि यह मानव मन को शांति और सौहाद्र्र का प्रशिक्षण देने के युग की भी शुरुआत है।

मोदी ने राजपथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभारंभ के प्रतीक एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को लचीला बनाने की कसरत है, बल्कि यह आंतरिक विकास का मार्ग भी है।

योग दिवस पर सफेद कुर्ते में दिखे मोदी ने कहा, “यह शांति और सौहाद्र्र के लिए मानव मन के प्रशिक्षण के नए युग का प्रतीक है।”

राजपथ पर योग कार्यक्रम में करीब 37,000 लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493