बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही यह भी कहा कि राज्य में मानसून 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। पटना का रविवार को अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा, अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और गया का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, गया का 38.3 डिग्री और भागलपुर का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493