चंडीगढ़, 21 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत बादल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंजाब में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पंजाब के फजिलका में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हरसिमरत और स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार जयानी शामिल हुए। वहीं, सिखों की पावन नगरी अमृतसर में आयोजित एक अन्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
दोनों शहरों में हजारों स्थानीय निवासियों, एनसीसी कैडेट और सरकारी अधिकारियों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवर को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि कांग्रेस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को राजनीतिक रंग देने में जुटी है।
उन्होंने अमृतसर में कहा, “इस कार्यक्रम को किसी तरह का राजनीति या धार्मिक रंग नहीं देना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath